लाड़की बहिन योजना की 10वीं क़िस्त की लिस्ट जारी, चेक करें आपका नाम है या नहीं! Ladki Bahin Yojana 10 Hafta List

Ladki Bahin Yojana 10 Hafta List – महाराष्ट्र की महिलाओं के लिए शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहन योजना’ को लेकर अप्रैल में बड़ी खबर आई है। महिला और बाल विकास विभाग ने 10वीं किस्त के लिए योग्य महिलाओं की लिस्ट जारी कर दी है। इस बार करीब 2 करोड़ 41 लाख महिलाएं इस लिस्ट में शामिल की गई हैं। जिनका नाम लिस्ट में है उन्हें अप्रैल महीने में योजना की अगली किस्त मिलेगी।

कौन महिलाएं हैं इस लिस्ट में शामिल?

इस योजना के तहत राज्य की 21 से 65 साल की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्त और निराश्रित महिलाओं को फायदा दिया जाता है। इसके अलावा अगर परिवार में कोई भी अविवाहित महिला है, तो परिवार की सिर्फ एक महिला को योजना का लाभ मिलेगा।

अगर आपने पहले आवेदन किया था, और आपका नाम अब जारी हुई लिस्ट में है, तो इस महीने आपको 1500 रुपये मिलेंगे। वहीं कुछ महिलाओं को अप्रैल में 3000 रुपये भी मिल सकते हैं, जानिए कैसे।

Also Read:
Pm kisan 20th installment PM किसान योजना अपडेट: 20वीं किस्त से पहले जरूरी है ये 5 दस्तावेज – PM Kisan 20th Installment

किसे मिलेंगे 3000 रुपये?

कुछ महिलाओं को फरवरी में बैंक की तकनीकी दिक्कतों की वजह से आठवीं किस्त नहीं मिल पाई थी। फिर मार्च में एक साथ दो किस्तें देने की कोशिश की गई थी, लेकिन कई महिलाओं को सिर्फ मार्च की ही राशि मिली। ऐसे में जिनको फरवरी का पैसा नहीं मिला था, उन्हें अप्रैल में दो किस्तें एक साथ यानी 3000 रुपये दिए जाएंगे।

योजना के बारे में थोड़ी जानकारी

इस योजना की शुरुआत 28 जून 2024 को हुई थी। मकसद था राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें हर महीने आर्थिक मदद देना। शुरुआत से अब तक कुल 9 किस्तें दी जा चुकी हैं, जिससे महिलाओं को 13500 रुपये मिल चुके हैं। अब बारी है 10वीं किस्त की, जिसके लिए सरकार ने 3500 करोड़ रुपये का बजट तय किया है। उम्मीद है कि इस किस्त का पैसा 24 अप्रैल से मिलना शुरू हो जाएगा।

लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें?

अगर आप जानना चाहती हैं कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं, तो आप इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से चेक कर सकती हैं।

Also Read:
Widow pension scheme अब विधवा महिलाओं को मिलेगा दोगुना सहारा – बढ़ी पेंशन से बदलेगी ज़िंदगी – Widow Pension Scheme

ऑनलाइन तरीका:

  1. सबसे पहले https://ladakibahin.maharashtra.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  2. अर्जदार लॉगिन पर क्लिक करें।
  3. वेबसाइट में लॉगिन करें।
  4. लॉगिन के बाद ‘Application made earlier’ पर क्लिक करें।
  5. अगर आपका आवेदन ‘Approved’ दिख रहा है तो आप योग्य हैं।

ऑफलाइन तरीका:

अगर आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तो आप अपने नजदीकी ग्राम पंचायत कार्यालय या CSC केंद्र पर जाकर अपना नाम चेक करवा सकती हैं। वहां का कर्मचारी आपके नाम से लिस्ट में चेक कर देगा।

PDF लिस्ट कैसे डाउनलोड करें?

  1. नगर निगम की वेबसाइट पर जाएं।
  2. लाडकी बहन योजना की यादी वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. अपना वार्ड या ब्लॉक चुनें।
  4. डाउनलोड पर क्लिक करके PDF फाइल निकालें।
  5. उसमें अपना नाम सर्च करें।

पात्रता क्या होनी चाहिए?

  • महिला महाराष्ट्र की निवासी होनी चाहिए।
  • परिवार की सालाना आय 2.5 लाख से कम होनी चाहिए।
  • परिवार के पास चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
  • परिवार का कोई भी सदस्य इनकम टैक्सदाता नहीं होना चाहिए।
  • महिला की उम्र 21 से 65 साल के बीच होनी चाहिए।
  • महिला का आवेदन पोर्टल पर Approved होना चाहिए।
  • बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और DBT (Direct Benefit Transfer) एक्टिव हो।

योजना का मकसद क्या है?

इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने कुछ आर्थिक सहारा मिले ताकि वे अपनी जरूरतें खुद पूरी कर सकें। इससे महिलाओं को समाज में एक मजबूत स्थान भी मिल रहा है।

अगर आप या आपके घर की कोई महिला इस योजना के लिए योग्य हैं, तो ज़रूर लिस्ट में अपना नाम चेक करें। और अगर आपका नाम नहीं आया है, तो यह सुनिश्चित करें कि आवेदन सही से किया गया हो और सभी डॉक्यूमेंट सही से जुड़े हों।

Also Read:
लाडली बहना आवास योजना की नई लिस्ट जारी! देखें आपका नाम शामिल है या नहीं – Ladli Behna Awas Yojana Gramin List

Leave a Comment